लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोरोना वायरस के 127 नए मामले

By भाषा | Updated: March 31, 2021 12:34 IST

Open in App

पुडुचेरी, 31 मार्च पुडुचेरी में बुधवार को सुबह दस बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 127 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 41,468 हो गए हैं।

इस महामारी से किसी और व्यक्ति की मौत की खबर नहीं है जिससे मृतकों की संख्या 682 बनी हुई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि 2,132 लोगों की जांच के बाद नए मामले सामने आए।

नए मामलों में 76 पुडुचेरी, 43 कराईकल, एक यनम और सात माहे में आए।

निदेशक ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से मृत्यु और स्वस्थ होने वाले लोगों की दर क्रमश: 1.64 प्रतिशत और 95.77 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में 94 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

पुडुचेरी और उसके दूरस्थ इलाकों में अब भी 1074 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जिनमें से 780 मरीज घर में पृथक वास कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अभी तक 26,368 स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों और 11,958 अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों को टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए