लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 के 12,689 नए मामले सामने आए, कुल मामले बढ़कर 1,06,89,527 हुए

By भाषा | Updated: January 27, 2021 12:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,689 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,06,89,527 हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार अब तक कुल 1,03,59,305 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.91 प्रतिशत हो गई।

उसने बताया कि 137 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,53,724 हो गई है। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 1,76,498 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.65 प्रतिशत है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 26 जनवरी तक 19,36,13,120 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 5,50,426 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को किया गया था।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 137 लोगों की मौत वायरस से हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 47, केरल के 19 , छत्तीसगढ के 14, पंजाब के 11, पश्चिम बंगाल के नौ, उत्तर प्रदेश के आठ और दिल्ली के सात लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से अभी तक कुल 1,53,724 लोगों की मौत हुई है, जिनमें महाराष्ट्र के 50,862, तमिलनाडु के 12,325 , कर्नाटक के 12,204 , दिल्ली के 10,820 , पश्चिम बंगाल के 10,131, उत्तर प्रदेश के 8,632 , आंध्र प्रदेश के 7,150 , पंजाब के 5,571 और गुजरात के 4,381 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए