लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 126 नये मामले

By भाषा | Updated: August 28, 2021 10:36 IST

Open in App

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 126 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 52,760 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जाम्पा ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 260 पर बनी हुई है। नये मामलों में से सर्वाधिक 26 मामले कैपिटल कॉम्प्लेक्स रीजन में सामने आए। इसके बाद वेस्ट कामेंग से 17, दिबांग वैली से 15, लोअर सुबनसिरी से 13, लोअर दिबांग वैली से नौ और वेस्ट सियांग और तवांग से छह-छह मामले सामने आए। जाम्पा ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में वर्तमान में कोविड-19 के 1,112 उपचाराधीन मरीज हैं जबकि 51,388 लोग बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं जिनमें से 164 मरीज शुक्रवार को स्वस्थ हुए। अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर अब 97.40 प्रतिशत है जबकि उपचाराधीन मामलों की दर 2.11 और संक्रमण दर 3.75 प्रतिशत है। जाम्पा ने बताया कि कुल मिलाकर राज्य में अब तक कोविड-19 के लिए 10,47,648 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 3,355 की शुक्रवार को जांच की गई। इस बीच, राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने कहा कि राज्य में अब तक 10,62,840 लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टक्रोध में जुबान आत्मघाती बन जाती है...!

क्राइम अलर्टअरुणाचल प्रदेश की 3 महिलाओं के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा?, 11 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हर्ष सिंह और रूबी जैन

क्राइम अलर्ट500 रुपये में मसाज पार्लर में काम करने वाली धंधेवाली?, अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ हॉरर घटना

भारतअरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के जंगलों में लगी भीषण आग, वायु सेना ने 1.39 लाख लीटर पानी से बुझाई आग; टला बड़ा सकंट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील