लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में सामने आये कोरोना वायरस के 1226 नये मामले, 32 मौतें

By भाषा | Updated: May 30, 2021 22:19 IST

Open in App

देहरादून, 30 मई उत्तराखंड में शुक्रवार को कोविड-19 के 1226 नए मरीज सामने आये और 32 अन्य मरीजों की महामारी से मौत हो गई जबकि ब्लैक फंगस से पीडित छह और मरीज सामने आए ।

यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, ताजा मामलों को मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 328338 हो चुकी है। आज सर्वाधिक 276 कोविड-19 मरीज पिथौरागढ जिले में मिले जबकि देहरादून में 241, हरिद्वार में 159 और पौडी गढवाल में 100 और टिहरी गढवाल में 94 मामले सामने आए।

इसके अलावा, 32मरीजों के दम तोड़ देने से प्रदेश में अब तक कुल 6401 कोरोना संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं ।

प्रदेश में उपचाराधीन मरीज 30357 हैं जबकि 285889 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं ।

इस बीच, प्रदेश में ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस के छह और मामले सामने आने से अब तक इस रोग के 198 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 15 की मृत्यु हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए