लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 1,217 नये मामले, 13 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 21, 2021 17:08 IST

Open in App

आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 1,217 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,01,255 हो गई है। वहीं, महामारी से 13 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 13,715 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को एक बुलेटिन में कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,535 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 19,72,399 हो गई है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 15,141 रह गई है। संक्रमण के नये मामलों में एसपीएस नेल्लोर में सर्वाधिक 198 नये मरीज मिले। इसके बाद पूर्वी गोदावरी में 182, चित्तूर में 171, कृष्णा में 136, पश्चिम गोदावरी में 123, प्रकाशम में 113 और गुंटूर में कोरोना वायरस संक्रमण के 101 नये मामले दर्ज किए गए। कृष्णा जिले में कोविड-19 से चार मरीजों की मौत हुई। इसके बाद गुंटूर और प्रकाशम जिले में संक्रमण से तीन-तीन लोगों की मौत हुई जबकि चित्तूर, पूर्वी गोदावरी और विशाखापत्तनम में एक-एक मरीज की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए