लाइव न्यूज़ :

जींद में 12 साल की किशोरी हुयी गर्भवती, सगे भाई पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

By भाषा | Updated: March 15, 2021 20:26 IST

Open in App

जींद, 15 मार्च हरियाणा के जींद में 12 साल की एक किशोरी ने अपने सगे भाई के खिलाफ कथित यौन शोषण करने का आरोप लगाया है । सात महीने की गर्भवती किशोरी को मेडिकल जांच के लिये रोहतक स्थित पीजीआई भेज दिया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर महिला थाने में भाई के खिलाफ संबंधित धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पीडि़ता की उम्र महज साढ़े 12 साल है जबकि आरोपित भाई की उम्र 14 वर्ष है। उन्होंने बताया कि किशोरी लगभग साढ़े सात माह की गर्भवती है, जिसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।

पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि पिछले दो-तीन दिन से उसकी बेटी के पेट में दर्द था और पेट का आकार भी बढ़ा हुआ था, जब वह बेटी को चिकित्सक के पास लेकर पहुंची तो वहां पता चला कि वह लगभग साढ़े सात माह की गर्भवती है, इसके बाद चिकित्सकों ने उसे उसे पीजीआई भेज दिया।

महिला ने शिकायत में बताया कि जब उसने बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके 14 वर्षीय बड़े भाई ने उसके साथ पिछले साल शारीरिक संबंध बनाये थे और परिजनों की गैर मौजूदगी में उसका बड़ा भाई अक्सर उसके साथ कथित रूप से शारीरिक संबंध बनाता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए