लाइव न्यूज़ :

बिहार: शोभायात्रा में तेज रफ्तार ट्रक के घुस जाने से 12 लोगों की हुई मौत-कई घायल, पीएम मोदी समेत सीएम नीतीश ने जताया दुख-मुआवजे का किया एलान

By भाषा | Updated: November 21, 2022 07:33 IST

इस घटना के बाद कई अन्य लोगों ने गुस्से में नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस काफी देर से पहुंची। वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने कहा, "हमने बचाव कार्य में तेजी लाने और कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए आसपास के कई थानों से पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया है।"

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के वैशाली में "भूमिया बाबा" के पूजा के दौरान एक घटना घट गई है। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हुए है। हादसे पर पीएम मोदी समेत सीएम नीतीश कुमार ने दुख जताया है और मुआवजे का एलान किया है।

पटना: बिहार के वैशाली जिले के देसरी थाना अंतर्गत सुल्तानपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक के अनियंत्रित होकर एक शोभायात्रा (धार्मिक कार्यक्रम) में घुस जाने पर महिलाओं और 6 बच्चों सहित कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस घटना पर शोक जताया है। 

"भूमिया बाबा" की पूजा के दौरान घटना घटी है

राज्य की राजधानी पटना से लगभग 30 किलोमीटर दूर वैशाली जिले में यह हादसा रात करीब नौ बजे उस समय हुआ जब लोग एक स्थानीय देवता "भूमिया बाबा" की पूजा करने के लिए सड़क के किनारे एक "पीपल" के पेड़ के सामने एकत्र हुए थे। 

स्थानीय राजद विधायक मुकेश रौशन ने मौके पर पहुंचकर कहा, ‘‘12 लोगों की मौत हो गई है। नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।’’ 

घटना पर क्या बोली पुलिस

मामले में बोलते हुए वैशाली के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने कहा, "शादियों से जुड़े रिवाज के तहत बारात निकाली गई थी। पास के सुल्तानपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर कुछ दिनों में शादी तय थी। बगल के महनार-हाजीपुर हाईवे पर तेज गति से आ रहे ट्रक के चालक ने नियंत्रण खो दिया। ट्रक चालक को हम क्षतिग्रस्त वाहन से निकालने की कोशिश कर रहे हैं, उसकी भी मौत हो जाने की आशंका है।’’ 

परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप

इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, अपनों को खोने वाले सड़क किनारे खड़े होकर बिलखते दिखे। कई अन्य लोगों ने गुस्से में नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस काफी देर से पहुंची। पुलिस अधीक्षक ने कहा, "हमने बचाव कार्य में तेजी लाने और कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए आसपास के कई थानों से पुलिसकर्मियों को बुलाया गया है।" 

पीएम मोदी समेत सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख, किया मुआवजे का एलान

मामले को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया है। ट्वीट में लिखा है, ‘‘बिहार के वैशली की दुर्घटना दुखद है। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना। ईश्वर घायल लोगों को शीघ्र स्वस्थ करे। मृतकों के हर परिवार को प्राधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।’’ 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से लोगों की मौत से मर्माहत हैं। उन्होंने इस घटना को दुखद बताते हुए मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। 

मुख्यमंत्री ने निर्धारित मानक प्रक्रिया के अनुरूप मृतकों के परिजनों को अविलंब अनुग्रह राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।  

टॅग्स :बिहारसड़क दुर्घटनाPoliceबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी