लाइव न्यूज़ :

नेपाल, भूटान सीमाओं पर सुरक्षा को और मजबूत करने के वास्ते एसएसबी की 12 नई बटालियनों को मंजूरी

By भाषा | Updated: March 3, 2021 17:40 IST

Open in App

(नीलाभ श्रीवास्तव)

नयी दिल्ली, तीन मार्च सरकार ने भूटान और तिब्बत से सटे सिक्किम में त्रिकोणीय जंक्शन क्षेत्र समेत इन मोर्चों पर सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए नेपाल और भूटान की सीमाओं के वास्ते एसएसबी की 12 नई बटालियनों को मंजूरी दी है। इन बटालियनों में 13 हजार से अधिक जवान शामिल होंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हालांकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीमा बल के लिए एक नए सीमांत क्षेत्र का निर्माण करने से इनकार कर दिया है।

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में लगभग 90,000 जवान हैं जो नेपाल (1,751 किलोमीटर) और भूटान (699 किलोमीटर) के साथ खुले भारतीय मोर्चों की रक्षा करते हैं।

एसएसबी के महानिदेशक (डीजी) कुमार राजेश चन्द्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अगले चार वर्षों में 12 नई बटालियनों को चरणबद्ध ढंग से तीन-तीन इकाइयों में स्थापित किया जायेगा।

महानिदेशक ने कहा, ‘‘एसएसबी के लिए नई बटालियनों और प्रतिष्ठानों के निर्माण को सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान करना बहुत सहायक है। नई मानवशक्ति यह सुनिश्चित करेगी कि सीमा सुरक्षा मजबूत हो।’’

एसएसबी प्रमुख ने कहा कि सरकार ने नेपाल सीमा के साथ चार आईसीपी (एकीकृत जांच चौकियों) पर तैनाती के लिए बल में कुल 548 पद स्वीकृत किए हैं, जिनमें से दो पहले से ही जोगबनी और रक्सौल (दोनों बिहार) में संचालित हैं।

चन्द्र ने कहा, ‘‘हम गृह मंत्रालय के आभारी हैं क्योंकि ये मंजूरी ऐसे समय में दी गई हैं जब कोई नया पद सृजित नहीं किया जा रहा है। हम नई मंजूरियों को लागू करने की प्रक्रिया में हैं।’’

गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा मंजूर किये गये सीमा बल के एक आधिकारिक प्रस्ताव के अनुसार, नई बटालियनों का उपयोग अंतर-सीमा चौकी दूरी को कम करने, नेपाल और भूटान के साथ व्यापार और पारगमन मार्गों को मजबूत करने और सिक्किम में त्रिकोणीय जंक्शन क्षेत्र में एसएसबी की ताकत को और बढ़ाने में किया जायेगा।

एक बटालियन में एक हजार से अधिक कर्मी शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए