लाइव न्यूज़ :

Bihar Corona Update: बिहार में कोरोना वायरस का प्रकोप, बक्सर में 12 नए मामले मिले, राज्य में कुल 378 मामले

By निखिल वर्मा | Updated: April 29, 2020 15:03 IST

देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बुधवार को 1,007 हो गई है जबकि संक्रमित मामलों की तादाद बढ़कर 31,332 पर पहुंच गई।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में अबतक 19851 कोरोना संदिग्ध नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 64 मरीज ठीक भी हुए हैंभारत में कोरोना वायरस के अब तक 31 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है

बिहार में कोरोना वायरस के मामले में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बिहार के बक्सर में कोरोना संक्रमण के 12 नये मामले के प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढ़कर 378 हो गई है।

इससे पहले राज्य में मंगलवार (28 अप्रैल) को 20 नए मामले आए थे। इनमें गोपालगंज में छह, कैमूर में चार, जहानाबाद में तीन, मुंगेर दो तथा बांका, अररिया, शेखपुरा, बक्सर एवं सीतामढ़ी जिले में एक-एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले प्रकाश में आए हैं।

बिहार में कोरोना वायस से अब तक दो लोगों की मौत हुई है। पटना एम्स में कोरोना संक्रमित कतर से लौटे मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को और वैशाली जिला निवासी एक मरीज की 17 अप्रैल को मौत हो गई थी ।

बिहार के कुल 38 जिलों में से 28 जिलों में कोविड 19 के मामले अबतक प्रकाश में आए हैं । बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 92, पटना में 39, नालंदा में 35, रोहतास में 32, सिवान में 30, बक्सर में 38,गोपालगंज में 18, कैमूर में 17, बेगुसराय एवं भोजपुर में नौ-नौ मामले मिले हैं। 

औरंगाबाद में सात, गया में छह, भागलपुर, पूर्वी चंपारण एवं मधुबनी में पांच, अरवल, नवादा, लखीसराय एवं सारण एवं जहानाबाद में चार-चार, बांका में तीन, वैशाली में दो तथा मधेपुरा, पूर्णिया, दरभंगा, अररिया, शेखपुरा एवं सीतामढी में एक-एक मामले प्रकाश में आए हैं ।

भारत में कोरोना वायरस से 1000 से ज्यादा मौतें

देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बुधवार को 1,007 हो गई है जबकि संक्रमित मामलों की तादाद बढ़कर 31,332 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से 7,695 मरीज ठीक हो गए हैं और एक देश से चला गया था। वहीं 22,629 लोगों का अब भी संक्रमण का इलाज चल रहा है। कुल मामलों में 111 विदेशी शामिल हैं। मंगलवार शाम से कुल 70 मरीजों की जान गई है

टॅग्स :बिहार में कोरोनाबिहारकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्ससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप