लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में ‘‘अवैध करों’’ को लेकर व्यापार संघों का 12 घंटे का बंद

By भाषा | Updated: September 16, 2021 12:31 IST

Open in App

कोहिमा, 16 सितंबर नगालैंड में राजनीतिक समूहों और सरकारी एजेंसियों द्वारा कथित अवैध कर लगाने को लेकर बृहस्पतिवार को व्यापार संघों ने 12 घंटे के बंद का आह्वान किया जिससे दुकानें बंद रहीं और गाड़ियां सड़कों से नदारद रहीं।

कन्फेडेरेशन ऑफ नगालैंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (सीएनसीसीआई) ने बंद का आह्वान किया जो सुबह छह बजे शुरू हुआ। दीमापुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डीसीसीआई) ने जिले में इसे लागू किया।

सीएनसीसीआई अध्यक्ष खेकुघा मुरु ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कोहिमा, दीमापुर और मोकोकचुंग जैसे बड़े शहरों में ही नहीं बल्कि तुली, जालुकी, फुटसेरो जैसे छोटे शहरों में भी बंद आहूत किया गया।

पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आयी है।

डीसीसीआई अध्यक्ष अकाशे झिमोमी ने बताया कि बंद से सरकारी कार्यालय, बैंकों या शैक्षणिक संस्थानों के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा।

मुरु ने बताया कि संगठन ने नगा राजनीतिक समूहों द्वारा कई कर लगाने की समस्या को तत्काल हल करने और जीएसटी के तहत आने वाले सामान पर नगर निकाय द्वारा लिए जाने वाले सभी तरह के करों को हटाने को लेकर नौ सितंबर को मुख्यमंत्री को प्रतिवेदन दिया था जिस पर राज्य सरकार का संतोषजनक जवाब न आने के विरोध में बंद का आह्वान किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए