लाइव न्यूज़ :

Coronavirus in India: इन 12 जिलों में 28 दिनों से नहीं आया कोरोना का कोई मामला, 78 जिलों में पिछले 14 दिनों से कोई नया केस नहीं

By सुमित राय | Updated: April 23, 2020 18:08 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश के 78 जिलों में पिछले 14 दिनों से कोई कोरोना का नया मामला नहीं आया है, जबकि 12 जिलों में 28 दिनों से कोई नया केस नही आया है।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक देश में कोरोना वायरस से 21700 लोग संक्रमित हो चुके हैं।कोरोना से 686 लोगों की जान जा चुकी है और 4324 लोग ठीक भी हुए हैं।

कोरोना वायरस का संक्रमण भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है और देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 21700 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 12 जिलों में पिछले 28 दिनों से कोई नया मामला सामने नहीं आया है, जबकि 78 जिले ऐसे हैं जहां 14 दिनों से कोरोना का कोई केस नहीं आया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया, "पहले चार जिले थे, जहां पिछले 28 दिनों से कोई केस नहीं आया था, अब इसमें 8 नए जिले जुड़ गए हैं, जहां 28 दिनों को कोरोना का कोई ताजा मामला सामने नहीं आया है।"

उन्होंने बताया, "कर्नाटक के चित्रदूर्ग, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, मणिपुर के इम्फाल वेस्ट, मिजोरम के आइजोल वेस्ट, तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडम, उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, पंजाब के एसबीएस नगर और गोवा के साउथ गोवा में पिछले 28 दिनों में कोरोना का नया मामला नहीं आया है।"

बता दें कि पहले पुडुचेरी के माहे, कर्नाटक के कोडगु, उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल और राजस्‍थान क प्रतापगढ़ ऐसे चार जिले थे, जहां 28 दिनों से कोरोना का नया पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया था।

इसके साथ ही लव अग्रवाल ने बताया कि अब देश में 23 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों के 78 जिले ऐसे भी हैं जहां पिछले 14 दिनों से कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया, "पिछले 24 घंटों में 1409 सकारात्मक मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 21,393 तक हो गई है।" उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 388 लोग ठीक हुए हैं।

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों अनुसार अब तक देश में कोरोना वायरस से 21700 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 686 लोगों की जान जा चुकी है और 4324 लोग ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है और इस हिसाब से देश में अभी कोरोना वायरस के 16689 एक्टिव केस मौजूद हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मामले

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आए हैं और अब तक राज्य में कोरोना वायरस की चपेट में 5652 लोग आ चुके हैं। महाराष्ट्र में अब तक इस महामारी से 269 लोगों की जान जा चुकी है, हालांकि 789 लोग ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार