लाइव न्यूज़ :

देवघर के सारठ में 12 सायबर अपराधी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 5, 2020 13:05 IST

Open in App

देवघर, पांच दिसंबर झारखंड के देवघर जिले में सारठ थानांतर्गत गोबरशाला गांव से पुलिस ने 12 सायबर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से दर्जनों एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किये हैं।

देवघर के पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर शुक्रवार को यह गिरफ्तारियां कीं।

उन्होंने बताया कि पकड़े गये सायबर अपराधी लोगों से बैंक अधिकारी बनकर उनका केवाईसी अपडेट करने और एटीएम कार्ड ब्लॉक बताकर उसे खोलने के नाम पर ओटीपी मंगाते थे और फिर उनके बैंक खाते से पैसा निकाल लेते थे।

उन्होंने बताया कि पकड़े गये लोगों के पास से 15 मोबाइल फोन, 21 सिम कार्ड और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गयी हैं।

पुलिस उनके पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए