लाइव न्यूज़ :

असम में यूनाइटेड लिबरेशन ऑफ बोडोलैंड के 12 कैडर ने आत्मसमर्पण किया

By भाषा | Updated: September 29, 2021 20:03 IST

Open in App

गुवाहाटी, 29 सितंबर नवगठित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन ऑफ बोडोलैंड (यूएलबी) के 12 कैडर ने बुधवार को असम में हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस-सह-आईजीबी (बीटीएडी) के विशेष महानिदेशक एल आर बिश्नोई ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि उग्रवादियों ने उदलगुड़ी जिले में भारत-भूटान सीमा के पास आत्मसमर्पण किया और उन्हें जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए दीमाकूची थाने लाया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘उनके साथ यूएलबी का कोकराझार जिले का स्वयंभू कमांडर-इन-चीफ पिनजीत है। कैडर ने कुछ हथियार भी जमा किये।’’

बिश्नोई ने कहा कि इस घटनाक्रम के साथ यूएलबी के सभी सदस्यों ने आत्मसमर्पण किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पहले संगठन के 12 कैडर को गिरफ्तार किया था और एक मुठभेड़ में यूएलबी के दो उग्रवादी मारे गये।

इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट किया, ‘‘युवाओं को उग्रवाद के रास्ते से घर वापस लाने के हमारे सतत प्रयास के तहत नवगठित समूह यूएलबी के सभी कैडर ने आज घर वापसी की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम एक सुंदर और समृद्ध असम बनाने के प्रयासों में शामिल होने के लिए उनका स्वागत करते हैं।’’

बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (बीटीसी) के प्रमुख प्रमोद बोरो ने हिंसा छोड़ने के और मुख्यधारा में लौटने के यूएलबी कैडर के फैसले की तारीफ की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर