लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के 1,189 नए मामले, 22 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 22, 2021 19:35 IST

Open in App

कर्नाटक में कोविड-19 के 1,189 नए मामले सामने आए और 22 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या और मृतकों की संख्या बढ़कर क्रमश: 29.38 लाख और 37,145 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। राज्य में फिलहाल 20,556 मरीजों का उपचार चल रहा है और 1,456 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद स्वस्थ हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 28,80,889 हो गई। केरल से लगा दक्षिण कन्नड़ जिला संक्रमण से बेहद प्रभावित है। यहां संक्रमण के 286 मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हो गई, जो कि राज्य में सबसे ज़्यादा है। इसके बाद बेंगलुरु अर्बन से 267 मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया कि रविवार को 1,25,158 नमूनों की जांच हुई। राज्य में अब तक 4.19 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है। वहीं रविवार को कोविड-19 रोधी टीके की 1,50,127 खुराक दी गई। राज्य में अब तक 3.69 करोड़ लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए