लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 118 नए मामले

By भाषा | Updated: July 24, 2021 01:16 IST

Open in App

रायपुर, 23 जुलाई छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 118 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 10,00,881 हो गई है।

राज्य में शुक्रवार को 99 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 213 लोगों ने पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज संक्रमण के 118 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से चार, दुर्ग से छह, राजनांदगांव से एक, बालोद से तीन, धमतरी से दो, बलौदाबाजार से तीन, महासमुंद से एक, बिलासपुर से 16, रायगढ़ से तीन, कोरबा से चार, जांजगीर चांपा से दो, सरगुजा से चार, सूरजपुर से चार, जशपुर से आठ, बस्तर से 17, कोंडागांव से पांच, दंतेवाड़ा से आठ, सुकमा से नौ, कांकेर से 10 और बीजापुर से आठ मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,00,881 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,84,327 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 3046 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,508 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,593 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3136 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा