लाइव न्यूज़ :

आफतः उम्र 42 साल, पेट में 116 कील, लोहे के छर्रे और तार का गुच्छा, सर्जरी कर निकाले

By भाषा | Updated: May 14, 2019 16:07 IST

अस्पताल में सर्जन डॉ. अनिल सैनी ने बताया कि ज्यादातर कीलों का आकार 6.5 सेंटीमीटर का है और व्यक्ति के पेट से इन सब चीजों को निकालने में डेढ़ घंटे का समय लगा। डॉ सैनी ने कहा, ‘‘एक्स रे रिपोर्ट को देखकर मैं दंग रह गया जिसके बाद मैंने सी टी स्कैन कराने को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देलोहे की कीलें अगर उसकी आंत में पहुंच जातीं तो यह बहुत जानलेवा होता ।मरीज माली का काम करता है और उसके परिवार के लोग भी नहीं बता पाए कि कैसे उसने ऐसी चीजें निगल ली थीं। 

बूंदी सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने 42 वर्षीय व्यक्ति के पेट से लोहे की 116 कीलें, लोहे के छर्रे और तार निकाले हैं। अस्पताल में सर्जन डॉ. अनिल सैनी ने बताया कि ज्यादातर कीलों का आकार 6.5 सेंटीमीटर का है और व्यक्ति के पेट से इन सब चीजों को निकालने में डेढ़ घंटे का समय लगा।

डॉ सैनी ने कहा, ‘‘एक्स रे रिपोर्ट को देखकर मैं दंग रह गया जिसके बाद मैंने सी टी स्कैन कराने को कहा। उसमें भी उसी बात की पुष्टि हुई जिसके बाद सोमवार को मरीज का ऑपरेशन किया गया।’’ पिछले कुछ दिनों से पेट दर्द के बाद मरीज भोला शंकर रविवार को चिकित्सा जांच के लिए आया था।

उन्होंने कहा कि मरीज की स्थिति सामान्य है और ऑपरेशन के बाद वह ठीक से बोल पा रहा है। हालांकि, वह ये नहीं बता पाया कि ऐसी चीजें उसने कैसे निगल ली थीं। लोहे की कीलें अगर उसकी आंत में पहुंच जातीं तो यह बहुत जानलेवा होता। मरीज माली का काम करता है और उसके परिवार के लोग भी नहीं बता पाए कि कैसे उसने ऐसी चीजें निगल ली थीं। 

टॅग्स :राजस्थानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर