लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 1,157 नए मामले

By भाषा | Updated: August 31, 2021 15:00 IST

Open in App

मिजोरम में एक दिन में कोविड-19 के 1,157 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 59,119 हो गई। नए मामलों में 219 बच्चे भी शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार, राज्य में प्रति 1,000 व्यक्ति पर कम से कम 45 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। 2011 की जनगणना में मिजोरम की आबादी करीब 10.97 लाख थी। आइजोल जिले में सर्वाधिक 679 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 13,040 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच करने के बाद 1157 नए मामले सामने आए। राज्य में संक्रमण की दर 8.32 प्रतिशत है। राज्य में अभी 9,107 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और सोमवार को 358 लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 49,798 हो गई। राज्य में संक्रमण से अभी तक कम से कम 214 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 84.23 प्रतिशत है और कोविड-19 मृत्यु दर 0.36 प्रतिशत है। सोमवार तक, यहां करीब 2.36 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील