लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के कर्नाटक में 1,151 और आंध्र प्रदेश में 1,002 नए मामले

By भाषा | Updated: August 23, 2021 20:16 IST

Open in App

कोविड-19 के सोमवार को कर्नाटक में 1,151 और आंध्र प्रदेश में 1,002 नए मामले सामने आए हैं। कर्नाटक में संक्रमण के 1,151 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29.38 लाख हो गई। वहीं 10 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 37,155 हो गई। राज्य में दिन में 1,442 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 28,82,331 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में 20,255 मरीजों का उपचार चल रहा है। बेंगलुरु अर्बन से संक्रमण के सबसे ज्यादा 270 मामले सामने आए लेकिन कई सप्ताह के बाद यहां संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई। वहीं केरल से लगे दक्षिणी कन्नड़ जिले में संक्रमण के 236 मामले सामने आए और तीन मरीजों की मौत हो गई। कुल 24 जिलों में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। राज्य में अब तक 3.73 करोड़ लोगों को टीके की खुराक दी गई है, जिनमें से 3,58,775 लोगों को सोमवार को खुराक दी गई। आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1,002 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,03,342 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 1,508 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 19,75,448 हो गई। बुलेटिन में बताया गया कि 12 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 13,735 हो गई। यहां 14,159 मरीजों का उपचार चल रहा है। पूर्वी गोदावरी जिले से संक्रमण के सबसे ज्यादा 265 मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यGlobal Mental Health Study: भारत के युवाओं में मेंटल हेल्थ का गंभीर संकट! 84 देशों की मेंटल हेल्थ स्टडी में भारतीय युवा 60वें स्थान पर

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ सरकार सख्त, 70 हजार लोगों की पहचान; रोकथाम के उपाय बढ़ाने की तैयारी

भारतबिहार में 'डॉग बाइट' बनता जा रहा है व्यापक स्वास्थ्य समस्या, पिछले साल आए 2,83,274 मामले, औसतन हर दिन 776 लोग हो रहे हैं कुत्ते के काटने का शिकार

ज़रा हटके75 साल के आदमी ने लकवाग्रस्त पत्नी का इलाज कराने के लिए रिक्शे से 300 किमी का सफर किया तय

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो