लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोविड-19 के 115 नए संक्रमित आए सामने, कुल मरीजों की संख्या हुई 22678, 17 हजार से ज्यादा लोग हो चुके हैं ठीक

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 10, 2020 21:58 IST

राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 115 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22678 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे115 नए मामलों के साथ राजस्थान में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर 22678 पर पहुंच गया।राजस्थान में अब तक कुल 9 लाख 87 हजार से अधिक सैंपलों की जांच हो चुकी है।

जयपुर।राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आज सामने आए कोरोना संक्रमण के 115 नये मामलों के साथ प्रदेश में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर 22678 पर पहुंच गया। आज सामने आए मामलों में सर्वाधिक 35 मामले पाली जिले के हैं। वहीं, जयपुर में 22, अजमेर में 10, अलवर और भरतपुर में 9-9, नागौर में 7, कोटा में 6, झुंझुनू में 5, श्रीगंगानगर में 4, सवाई माधोपुर में 3, चित्तौड़गढ़ में 2, बूंदी, झालावाड़ और टोंक में 1-1 संक्रमित मिले। वहीं, प्रदेश में हुई 4 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 491 पर पहुंच चुकी है। प्रदेश में पिछले 6 दिनों में तेजी से 3500 से अधिक नये मामले सामने आने से एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर के 5 हजार के पार पहुंच गई है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को राजस्थान में 500 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए थे। इनमें जोधपुर में सर्वाधिक 112 के अतिरिक्त, नागौर में 55, बाड़मेर में 53, जयपुर में 48, बीकानेर में 43, अजमेर में 34, भरतपुर में 29, अलवर में 21, सीकर में 16, उदयपुर में 15, चूरू में 13, दौसा में 11, झुंझुनू में 8, सिरोही, पाली और करौली में 7-7, धौलपुर में 6, राजसमंद और बारां में 3-3, कोटा में 2, प्रतापगढ़, जालौर, गंगानगर, भीलवाड़ा और टोंक में 1-1 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला था। वहीं, दूसरे राज्यों से प्रदेश में आए 2 लोग भी कोरोना पाॅजीटिव पाए गए थे। वहीं, 9 लोगों की कोरोना के चलते मौत भी हो गई।

राजस्थान में अब तक कुल 9 लाख 87 हजार से अधिक सैंपलों की जांच हो चुकी है और इनमें अब तक कुल 22678 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं इनमें से 17140 लोग कोरोना को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं और 491 लोगों को कोरोना मौत की नींद सुला चुका है। अब राज्य में कुल 5043 एक्टिव केस ही बचे हैं।

जयपुर से सामने आए हैं सबसे ज्यादा मामले

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 3783 (2 इटली के नागरिक) मामले अब तक प्रदेश की राजधानी जयपुर में सामने आ चुके हैं। वहीं, जोधपुर में 3468 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1914, पाली में 1377, अलवर में 953, नागौर में 878, उदयपुर में 827, धौलपुर में 808, कोटा में 775, बीकानेर में 722, अजमेर में 694, सीकर में 677, सिरोही में 631, बाड़मेर में 594 जालौर में 504, डूंगरपुर में 479, झुंझुनूं में 444, झालावाड़ में 380, चूरू में 354, राजसमंद में 351, भीलवाड़ा में 284, चित्तौड़गढ़ में 215, टोंक में 213 और दौसा में 207 कोरोना पॉजीटिव अब तक मिल चुके हैं।

इसके अतिरिक्त प्रतापगढ़ में 142, जैसलमेर में 132 (इनमें 14 ईरान से आए), करौली में 122, सवाई माधोपुर में 121, हनुमानगढ़ में 112, बांसवाड़ा में 100, इसके अलावा, बारां में 74, श्रीगंगानगर में 70 और बूंदी में 17 लोग अब तक कोरोना पाॅजीटिव पाए जा चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से प्रदेश में आए 155 लोग भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। 

राजस्थान में अब तक 491 कोरोना मरीजों की मौत

राजस्थान में कोरोना से अब तक 491 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सर्वाधिक 168 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 65, भरतपुर में 41, कोटा में 26, अजमेर में 23, बीकानेर में 18, नागौर में 15, धौलपुर में 11, पाली में 15, सवाई माधोपुर में में 8, सिरोही और सीकर में 7-7, अलवर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 6-6, उदयपुर में 5, बाड़मेर, करौली और बारां में 4-4, जालौर, झुंझुनू, गंगानगर और दौसा में 3-3, चूरू और बांसवाड़ा 2-2, डूंगरपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़ और टोंक में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्य से आए 31 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनाराजस्थानजयपुरकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत