लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 114 नए मामले

By भाषा | Updated: August 11, 2021 13:01 IST

Open in App

पुडुचेरी, 11 अगस्त पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 144 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,21,880 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने बताया कि संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हुई। नए ममलों में से पुडुचेरी क्षेत्र में सर्वाधिक 70, कराईकल में 22, माहे में 20 और यनम में दो नए मामले सामने आए। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 866 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है, जिनमें से 205 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 661 लोग पृथक-वास में हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 98 और लोगों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,19,213 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक 15.57 लाख नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है। नमूनों के संक्रमित आने की दर 1.92 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की दर 97.81 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।

श्रीरामुलु ने बताया कि 37,993 स्वास्थ्य कर्मी और अग्रिम मोर्चे पर तैनात 22,988 कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है। वरिष्ठ नागरिकों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के करीब 5.34 लाख लोगों को टीका लगाया गया है। कुल मिलाकर स्वास्थ्य विभाग ने 7.47 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए