लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस उपनिरीक्षक के घर पर छापे में 1.12 करोड़ नकद बरामद

By भाषा | Updated: October 28, 2021 15:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार दिल्ली पुलिस उपनिरीक्षक के आवास पर छापे के दौरान 1.12 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मैदान गढ़ी थाने में तैनात भोजराज सिंह को बुधवार को 50 हजार रुपये की कथित रूप से रिश्वत लेते पकड़ा गया था।

अधिकारियों ने कहा कि उनकी कार की तलाशी के दौरान, सीबीआई ने 5.47 लाख रुपये से अधिक नकद बरामद किया, जबकि उनके आवास पर तलाशी के दौरान 1.07 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए।

सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी ने बताया, ‘‘मैदान गढ़ी पुलिस स्टेशन के उप-निरीक्षक के खिलाफ शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि उसने शिकायतकर्ता और उसके दोस्त को पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में सहयोग करने और जमानत याचिकाओं का विरोध नहीं करने के लिए शुरू में पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी और बाद में गत 27 अक्टूबर को कम से कम दो लाख रुपये देने को कहा था।’’

अधिकारियों ने बताया कि आरोपों की पुष्टि के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

जोशी ने कहा, ‘‘गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को दिल्ली की संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए