लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी को मिली बड़ी राहत, वाराणसी से 111 किसानों ने वापस ली अपनी उम्मीदवारी

By विकास कुमार | Updated: April 14, 2019 14:09 IST

दक्षिण भारत रिवर लिंकिग फॉर्मर एसोसिएशन के अध्यक्ष अय्याकन्नु ने कहा है कि अब वो चुनाव नहीं लड़ेंगे. दिलचस्प बात है कि अय्याकन्नु RSS के किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन से हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद किसानों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है.दिलचस्प बात है कि अय्याकन्नु आरएसएस के किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन से हैं.

वाराणसी लोकसभा सीट इस बार प्रधानमंत्री मोदी के लिए चुनौती बनता जा रहा था. भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद 'रावण' ने उनके खिलाफ चुनाव का लड़ने का एलान किया है. वहीं बीएसएफ के निलंबित जवान तेज बहादुर यादव ने भी चुनाव लड़ने का आह्वान किया है. 

बीजेपी इन उम्मीदवारों से ज्यादा उन 111 किसानों को लेकर चिंतित दिख रही थी जिन्होंने नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बनारस से चुनाव लड़ने का एलान किया था. लेकिन इस मोर्चे पर बीजेपी के लिए एक राहत भारी ख़बर आई है. दरअसल बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद किसानों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है. 

बीबीसी से बातचीत में किसान नेता अय्याकन्नु ने कहा कि अमित शाह से उनकी मुलाक़ात हुई है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों की सभी मांगों से सहमती जताई है. 

दक्षिण भारत रिवर लिंकिग फॉर्मर एसोसिएशन के अध्यक्ष अय्याकन्नु ने कहा है कि अब वो चुनाव नहीं लड़ेंगे. दिलचस्प बात है कि अय्याकन्नु आरएसएस के किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन से हैं. 

बीते साल दिल्ली आये तमिलनाडु के इन्हीं किसानों ने अपने विरोध-प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा था. चूहा खाकर और मूत्र पी कर इन्होने दिल्ली में सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया था.  

टॅग्स :लोकसभा चुनावआरएसएसनरेंद्र मोदीवाराणसी लोकसभा सीटकिसान विरोध प्रदर्शन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील