लाइव न्यूज़ :

सड़क हादसे में मध्यप्रदेश के 11 श्रद्धालुओं की मौत

By भाषा | Updated: August 31, 2021 10:31 IST

Open in App

राजस्थान के नागौर जिले में मंगलवार को एक सड़क हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।पुलिस के अनुसार श्रीबालाजी क्षेत्र में यह हादसा एक जीप और ट्रक के बीच टक्कर से हुआ। पुलिस ने बताया कि हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जीप में सवार श्रद्धालु मध्यप्रदेश लौट रहे थे।उन्होंने बताया कि यह हादसा बीकानेर-जोधपुर राजमार्ग पर श्रीबालाजी मंदिर के पास हुआ, मरने वालों में आठ महिलायें शामिल हैं । पुलिस के अनुसार ये लोग मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के सज्जन खेड़ा व दौलतपुर गांव के रहने वाले थे।पुलिस ने बताया कि ये लोग रामदेवरा व करणी माता मंदिर के दर्शन करने बाद वापस लौट रहे थे।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताया है। गहलोत ने ट्वीट किया,' नागौर के श्रीबालाजी क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में मध्यप्रदेश लौट रहे 11 दर्शनार्थियों की मृत्यु अत्यंत दुखद है।' गहलोत ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराजस्थान विधानसभा चुनाव 2028ः 45 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतबिहार के नतीजे निराशाजनक, कोई शक नहीं, गहलोत ने कहा-महिलाओं को 10-10 हज़ार रुपये दिए, चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा, वीडियो

भारतबिहार चुनाव: अशोक गहलोत ने एनडीए के घोषणापत्र को बताया “झूठ का पुलिंदा”, कहा- भाजपा ने पहले जो वादे किए, वे अब तक पूरे नहीं हुए

भारतBihar Elections 2025: अशोक गहलोत ने किया ऐलान, कांग्रेस तेजस्वी के साथ मजबूती से खड़ी है

भारततेजस्वी यादव के आगे कांग्रेस ने डाले हथियार?, बिहार में एक नहीं 2 उपमुख्यमंत्री, अशोक गहलोत बोले- बनाएंगे महागठबंधन सरकार

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"