लाइव न्यूज़ :

यूपी में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 11 लोगों की मौत, मृतकों के परिजन के लिए ₹4-₹4 लाख मुआवजे की घोषणा

By अनिल शर्मा | Updated: July 5, 2023 11:26 IST

जिला प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मृतकों के परिजन को सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने की कार्यवाही शुरू की जाएगी। 

Open in App
ठळक मुद्देआकाशीय बिजली की चपेट में आने से गाजीपुर में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिजन को सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपये का मुआवजा की घोषणा की गई है।

गाजीपुरः उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में आकाशीय बिजली गिरने से मंगलवार 6 लोगों की मौत हो गई जबकि गाजीपुर जिले में एक महिला सहित चार लोगों की जान चली गई। वहीं आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बलिया में भी 1 महिला की मौत की खबर है। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।

आजमगढ़ में भैंस चराने गए लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की शाम को मेहनगर थाना क्षेत्र (आजमगढ़) के मोहम्मदपुर नियामतपुर गांव के सिवान में भैंस चराने गए पांच लोगों में से चार लोगों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके साथ ही जिले के देवगांव कोतवाली के अन्तर्गत कोटा खुर्द गांव में भी वज्रपात से सुनील कुमार (50) की मौत हो गई जो अपने खेत में काम कर रहे थे। रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव के भी एक शख्स की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जान चली गई।

गाजीपुर में एक महिला समेत चार लोगों की मौत

आकाशी बिजली गिरने से गाजीपुर में भी चार लोगों की मौत हुई है। जिले के बड़ापुरा निवासी इकराम अंसारी (28) और नूरुद्दीनपुरा निवासी नसीरुद्दीन उर्फ बाबू (55) अपने अन्य साथियों के साथ मंगलवार की शाम स्नान करने के लिए चीतनाथ घाट पर थे। उसी समय गिरी बिजली की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। अन्य तीन लोग बाल-बाल बच गए। 

जमानियां क्षेत्र के तियरी गांव की रहने वाली एक महिला की मौत

एक अन्य घटना में शादियाबाद थाना क्षेत्र के जौलहटा निवासी सूरज राजभर (10) और जमानियां क्षेत्र के तियरी गांव की रहने वाली दुर्गा देवी (48) की मंगलवार शाम को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके अलावा सैदपुर क्षेत्र में बिजली की जद में आए चार दोस्त झुलस गए। तीन आंशिक रूप से घायल हुए हैं। गाजीपुर के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के फुल्ली गांव में भी आकाशीय बिजली से एक शख्स के झुलसने की सूचना है।

टॅग्स :गाजीपुरउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील