लाइव न्यूज़ :

वडोदरा के पास सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत, 16 अन्य घायल

By भाषा | Updated: November 18, 2020 18:57 IST

Open in App

(दूसरे पैरा में जिले का नाम सही करते हुए)

वडोदरा, 18 नवम्बर गुजरात के वडोदरा शहर के बाहरी इलाके में बुधवार सुबह एक मिनी ट्रक और ट्रक की भीषण भिड़ंत में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। हताहत हुए सभी लोग मिनी ट्रक में सवार थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वडोदरा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) करणराज वाघेला ने बताया कि हादसा वाघोडिया सर्कल पर मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब पौने तीन बजे हुआ। ये सभी लोग पंचमहाल जिले के पावागढ़ जा रहे थे।

शहर के एसएसजी अस्पताल ने एक बयान में बताया कि घटना में पांच महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हुई है जबकि उनके अस्पताल में 16 अन्य का इलाज चल रहा है।

वाघेला ने बताया, " मृतकों में 10 सवारियां और गाड़ी का एक सह चालक शामिल है। "

उन्होंने बताया कि हादसे में जख्मी हुए मिनी ट्रक के चालक का इलाज चल रहा है। सूरत-वडोदरा राजमार्ग पर वाघोडिया सर्कल से गाड़ी के गुजरने के दौरान उसकी आंख लग गई थी जिस वजह से वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा।

डीसीपी ने बताया कि इसके बाद मिनी ट्रक ने दूसरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। मामले में अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

रूपाणी ने ट्वीट किया, ‘‘ वडोदरा के पास सड़क हादसे में लोगों की मौत की खबर से काफी दुखी हूं। अधिकारियों को हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है। घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।’’

वाघेला ने बताया कि सभी पीड़ित सूरत शहर के वराछा इलाके के थे और पंचमहाल जिले के पावागढ़ में एक मशहूर धार्मिक स्थल जा रहे थे। वारछा के कुछ परिवारों ने पावागढ़, वडताल और डाकोर (खेड़ा) में स्थित मंदिरों के दर्शन के लिए मिनी ट्रक किराये पर लिया था।

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मंगलवार रात करीब 11 बजे सूरत से अपनी यात्रा शुरू की थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सड़क दुर्घटना में करीब 11 लोगों के मारे जाने की घटना पर शोक जताया और उनके परिजनों के प्रति संवेदना जतायी।

उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर हरसंभव सहायता पहुंचा रहा है।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘वडोदरा में हुई दुर्घटना से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को इसमें खो दिया। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन घटनास्थल पर हरसंभव सहायता पहुंचा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए