लाइव न्यूज़ :

11 आईएएस-6 आईपीएस और 36 बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी का तबादला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2025 21:16 IST

आईएएस अधिकारी अनुपमा सिंह को स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया, जबकि गुंजन सिंह को भोजपुर का उप विकास आयुक्त (डीडीसी) और शुभम कुमार को भागलपुर का नया नगर आयुक्त बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देशैलजा पांडे को समस्तीपुर का नया डीडीसी बनाया है। शिवाक्षी दीक्षित को मुंगेर का नया नगर आयुक्त बनाया गया है।राजीव रंजन को राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो का पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है।

पटनाः बिहार सरकार ने मंगलवार को नौकरशाही में बड़े बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 11 और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के छह अधिकारियों का तबादला कर दिया। अलग-अलग अधिसूचनाओं में यह जानकारी दी गई। इनके अलावा बिहार प्रशासनिक सेवा (बीएएस) के 36 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। आईएएस अधिकारी अनुपमा सिंह को स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया, जबकि गुंजन सिंह को भोजपुर का उप विकास आयुक्त (डीडीसी) और शुभम कुमार को भागलपुर का नया नगर आयुक्त बनाया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि शैलजा पांडे को समस्तीपुर का नया डीडीसी, जबकि शिवाक्षी दीक्षित को मुंगेर का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। गृह विभाग की ओर से जारी एक अलग अधिसूचना में कहा गया है कि आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन को राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो का पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है।

जबकि राकेश कुमार सिन्हा को सतर्कता ब्यूरो का नया एसपी बनाया गया है। अधिसूचना के मुताबिक, पंकज कुमार आर्थिक अपराध इकाई के नये एसपी होंगे, जबकि मनीष कुमार सिन्हा अब विशेष शाखा में एसपी (सुरक्षा) की जिम्मेदारी संभालेंगे। राज्य की नौकरशाही और पुलिस में फेरबदल इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अहम माना जा रहा है।

टॅग्स :बिहारIASनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण