लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,098 और हिमाचल प्रदेश में 554 नए मामले

By भाषा | Updated: June 9, 2021 20:31 IST

Open in App

श्रीनगर/शिमला, नौ जून जम्मू-कश्मीर में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,098 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,03,769 हो गई जबकि 17 और रोगियों की मौत के साथ मृतकों की मौत 4,118 तक पहुंच गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 554 नए मामले सामने आए हैं जबकि 15 रोगियों की मौत हो गई।

जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों ने बताया कि 324 नए मामले जम्मू जबकि 744 कश्मीर संभाग से सामने आए हैं। श्रीनगर जिले में सबसे अधिक 254 नए मामले सामने आए। इसके बाद बडगाम में 113 लोग संक्रमित मिले।

अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 19,852 है। 2,79,779 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश में म्यूकरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस के 18 मामले सामने आ चुके हैं। पिछली शाम के बाद से एक नया मामला सामने आया है।

हिमाचल प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1,96,905 मामले सामने आ चुके हैं और 3,327 रोगियों की मौत हो चुकी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उपचाराधीन रोगियों की संख्या कम होकर 6,682 रह गई है। कुल 1,86,872 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। बीते 24 घंटे के दौरान 839 लोग संक्रमण से उबरे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?