लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 1,097 नए मामले, छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 5, 2021 10:49 IST

Open in App

हैदराबाद, पांच अप्रैल तेलंगाना में कोविड-19 के 1,097 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.13 लाख से अधिक हो गयी है जबकि संक्रमण से छह और लोगों के दम तोड़ देने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,723 हो गयी है। राज्य सरकार ने सोमवार को इस बारे में बताया।

राज्य सरकार द्वारा चार अप्रैल को रात आठ बजे तक के स्वास्थ्य बुलेटिन में दी गयी जानकारी के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 302 मामले आये हैं। इसके बाद मेडचल मलकाजगिरि में 138 और रंगारेड्डी में 116 मामले आये हैं।

कुल मामलों की संख्या 3,13,237 है जबकि 268 मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक 3,02,768 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

राज्य में वर्तमान में 8,746 कोविड-19 मरीजों का इलाज चल रहा है और रविवार को 43,070 नमूनों की जांच हुई है।

बुलेटिन के अनुसार प्रति 10 लाख आबादी पर 2.80 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में मृत्यु दर 0.55 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 1.3 प्रतिशत है।

तेलंगाना में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 96.65 प्रतिशत है जबकि देश में यह 92.8 प्रतिशत है।

एक अन्य विज्ञप्ति के अनुसार चार अप्रैल तक राज्य भर 12 लाख से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक जबकि 2.60 लाख से अधिक लोगों को दूसरी खुराक दी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए