लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में सामने आये कोविड-19 के 1088 नए मामले, नौ मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 24, 2021 22:08 IST

Open in App

हैदराबाद, 24 जून तेलंगाना में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,088 नए मामले सामने आए जिन्हें मिलाकर राज्य में अब तक 6.17 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके है। साथ ही नौ और मरीजों की मौत होने से तेलंगाना में महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,607 हो गई है।

राज्य सरकार के बुलेटिन के अनुसार बृहद हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 137 नए मामले आए जबकि खम्मम में 86 और नलगोंडा में 68 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में 16,030 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 6,17,776 तक चली गयी है। आज 1511 मरीज ठीक हुए जिन्हें मिलाकर अब तक 5,98,139 मरीज इस महामारी को मात दे चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार को 1.19 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई। अब तक तेलंगाना में 1.80 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है।

राज्य में संक्रमण से मुत्यु दर 0.58 प्रतिशत है जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 96.82 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?