लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 107 नए मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: August 22, 2021 20:20 IST

Open in App

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 107 नए मामले सामने आए, जिसके बाद रविवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,24,202 हो गई। वहीं एक और मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,402 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जम्मू संभाग से संक्रमण के 45 नए मामले जबकि कश्मीर संभाग से संक्रमण के 62 मामले सामने आए। श्रीनगर जिले से संक्रमण के सबसे ज्यादा 26 मामले सामने आए, इसके बाद जम्मू जिले से 12 मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में 1,165 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 3,18,635 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के 43 मामलों की पुष्टि हुई है। इस संक्रमण का कल शाम से कोई नया मामला सामने नहीं आया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए