लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के चार जिलों में पंचायत सदस्यों के चुनाव में सुबह 10 बजे तक 10.27 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: December 12, 2021 12:22 IST

Open in App

जयपुर, 12 दिसंबर राजस्थान के चार जिलों में पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्यों के लिए पहले चरण चुनाव के लिये रविवार सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुए मतदान में सुबह 10 बजे तक 10.27 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्य चुनाव आयोग के प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश के चार जिलों में हो रहे जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिये चुनाव में सुबह 10 बजे तक 10.27 प्रतिशत मतदान हुआ है।

उन्होंने बताया कि मतदान सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ जो शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान के लिए आवश्यक सभी व्यवस्था की हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य के बारां, कोटा, गंगानगर और करौली जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के पहले चरण का मतदान हो रहा है। पहले चरण में 187 वार्ड और उनसे संबंधित जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान होगा।

दूसरे चरण के लिए 15 दिसंबर और तीसरे चरण के लिए 18 दिसंबर को मतदान करवाया जाएगा। मतगणना 21 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर होगी। इसी तरह प्रधान या प्रमुख का चुनाव 23 दिसंबर और उप प्रधान या उप प्रमुख का चुनाव 24 दिसंबर को होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील