लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड-19 के 1,003 नये मामले, 18 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: September 17, 2021 21:00 IST

Open in App

बेंगलुरु, 17 सितंबर कर्नाटक में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,003 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,66,194 हो गयी, जबकि 18 और मरीजों की मौत होने से कुल मृतक संख्या 37,573 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 15,960 है। संक्रमण के नये मामलों में राज्य के बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 310 नये मामले सामने आए जबकि यहां छह मरीजों की मौत हुई। इसके बाद दक्षिण कन्नड़ जिले में 124, कोडागु में 96 और उडुपी में कोरोना वायरस संक्रमण के 94 नये मामले सामने आए।

कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,199 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 29,12,633 हो गयी। संक्रमण की दर 0.67 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.79 प्रतिशत बनी हुई है।

कर्नाटक में अब तक कुल 4,60,04,395 नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है, जिसमें से 1,48,496 नमूनों की जांच शुक्रवार को हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए