लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन के लिए 100 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से चंदा

By भाषा | Updated: January 17, 2021 17:23 IST

Open in App

जींद, 17 जनवरी जींद जिले के घोघड़िया गांव की पंचायत ने किसान आंदोलन में मदद की अनूठी पहल की है। यहां रविवार को पूर्व सरपंच बिजेंद्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में 24 जनवरी को गांव में मौजूद सभी ट्रैक्टर एवं टॉली के साथ दिल्ली कूच करने और प्रति एकड़ 100 रुपये का चंदा एकत्र करने का फैसला किया गया है।

यह गांव उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के निर्वाचन क्षेत्र में आता है।

पंचायत में यह सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। इसके मुताबिक गांव के प्रत्येक घर से एक व्यक्ति 24 जनवरी को दिल्ली कूच करेगा।

पंचायत ने कहा कि अगर कोई इससे ज्यादा रुपये की मदद करता है, तो वह उसकी इच्छा है लेकिन कम से कम 100 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से हर किसी से पैसे लिए जा रहे हैं।

पूर्व सरपंच बिजेंद्र बूरा ने बताया कि गांव में लगभग छह हजार एकड़ जमीन है, इस हिसाब से लगभग छह लाख रुपये का चंदा एकत्रित होगा, जो टिकरी बॉर्डर पर बैठे किसानों की मदद के लिए दिया जाएगा।

गांव में 20 सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि किसान आंदोलन के सिलसिले में अगर कोई भी सरकारी कर्मचारी गांव में घुसता है तो उसे बंधक बनाया जा सकता है और उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

सरपंच प्रतिनिधि रणधीर बूरा ने बताया कि बैठक मे पूरे गांव ने फैसला लिया है, जो सभी के लिए मान्य होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए