लाइव न्यूज़ :

सभी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में शत-प्रतिशत समय का पालन हो : रेलवे बोर्ड

By भाषा | Updated: June 7, 2020 00:38 IST

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के यादव ने सभी महाप्रबंधकों और डिविजनल रेलवे प्रबंधकों को एक संदेश भेजकर सुनिश्चित करने को कहा है कि 15 जोड़ी राजधानी स्पेशल ट्रेनों और यात्री ट्रेनों की 100 जोड़ी के परिचालन में शत-प्रतिशत समय का पालन होना चाहिए ।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे ने 230 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में शत- प्रतिशत समय पाबंदी सुनिश्चित करने को कहा है।रेलवे सामान्य तौर पर 13,000 ट्रेनों का परिचालन करता है

नयी दिल्ली: रेलवे ने अपने सभी जोन को एक संदेश भेजकर 230 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में शत- प्रतिशत समय पाबंदी सुनिश्चित करने को कहा है। रेलवे सामान्य तौर पर 13,000 ट्रेनों का परिचालन करता है और वर्तमान में कुल क्षमता के दो प्रतिशत से भी कम ट्रेनों का परिचालन हो रहा है।

सूत्रों ने बताया कि रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के यादव ने सभी महाप्रबंधकों और डिविजनल रेलवे प्रबंधकों को एक संदेश भेजकर सुनिश्चित करने को कहा है कि 15 जोड़ी राजधानी स्पेशल ट्रेनों और यात्री ट्रेनों की 100 जोड़ी के परिचालन में शत-प्रतिशत समय का पालन होना चाहिए । उन्होंने जोनल प्रमुखों को इन ट्रेनों के समय पालन की निगरानी करने को कहा है।

उन्होंने कहा है कि वर्तमान में बहुत कम ट्रेनें चल रही है इसलिए इसमें कोई देरी नहीं होनी चाहिए । सूत्रों ने बताया कि ट्रेनों के परिचालन में देरी को लेकर आलोचना के बाद रेलवे चाहता है कि इन ट्रेनों के परिचालन में कोई देरी नहीं हो ।

यादव ने रेलवे के सात जोन - पूर्वी तट रेलवे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, पूर्वी मध्य रेलवे, मध्य रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे और उत्तरी रेलवे को उन कारणों पर गौर करने को कहा जिसके कारण समय का पालन नहीं हो पाया और इसके समाधान के लिए कदम भी उठाने को कहा गया है। 

टॅग्स :भारतीय रेलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप