लाइव न्यूज़ :

जिम्स अस्पताल में कोविड-19 मरीजों के लिए 100 बिस्तर बढ़ाये गये

By भाषा | Updated: May 10, 2021 22:45 IST

Open in App

ग्रेटर नोएडा (उप्र), 10 मई ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल में कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए आज से 100 बिस्तर बढ़ा दिए गए हैं। अभी तक इस अस्पताल में 250 कोविड-19 बिस्तर थें।

जिम्स अस्पताल में बढ़ाए गए 100 बिस्तरों का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने ऑनलाइन आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया।

जिम्स अस्पताल के निदेशक (रिटायर्ड) ब्रिगेडियर डाक्टर राकेश गुप्ता ने बताया कि कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिम्स अस्पताल में 100 बिस्तर बढ़ाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों के इलाज के लिए एचसीएल फाउंडेशन ने बेड की क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक उपकरण और लॉजिस्टिक एवं डाक्टरों की टीम भी उपलब्ध कराया है। उनमें डॉक्टर, नर्स और अर्धचिकित्साकर्मी शामिल है।

उन्होंने बताया कि जिम्स अस्पताल में फिलहाल ढाई सौ बेड का कोविड-19 अस्पताल था जो अब बढ़कर 350 बेड का हो गया है। 100 बेड के अस्पताल की क्षमता बढ़ने से कोविड- 19 से संक्रमित मरीजों की समस्या काफी हद तक कम होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए