लाइव न्यूज़ :

जम्मू में बनेगा 100 बिस्तरों वाला स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट, 120 करोड़ रुपये आएगी लागत

By भाषा | Updated: September 15, 2019 06:03 IST

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने कहा कैंसर इंस्टीट्यूट को बनाने में 120 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। कैंसर संस्थान से जम्मू क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Open in App

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शनिवार को यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 100 बिस्तरों वाले स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखी। उन्होंने इलेक्ट्रानिक आधार पर आधारशिला रखी। राज्यपाल ने क्षेत्र में 2022 तक शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) को घटा कर दहाई अंक से नीचे लाने के लक्ष्य की रूपरेखा तैयार करने के बारे में ‘नीति दस्तावेज’ जारी करने के साथ साथ समूचे जम्मू कश्मीर में 196 स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों का ई-उद्घाटन किया।मलिक ने कहा, ‘‘100 बिस्तरों वाला स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट को बनाने में 120 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। यह केंद्र पीईटी स्कैन, लिनीयर एक्सिलिरेटर (गति बढ़ाने वाले यंत्र), ब्रैकीथेरेपी, कीमोथेरेपी सेवाएं, अस्थिमज्जा प्रत्यारोपण सेवाएं समेत कई सेवाएं और सुविधाएं मुहैया करायेगा।’’उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कैंसर संस्थान से जम्मू क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा परिदृश्य में उल्लेखनीय सुधार होगा। स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों के महत्व पर जोर देते हुए राज्यपाल ने इन्हें रोग की रोकथाम में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसत्यपाल मलिककैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील