लाइव न्यूज़ :

मुंबई आग: 10 साल की बच्ची ने गीले कपड़े से बचाई कई की जान, वीडियो में देखें कैसे किया ये काम

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 23, 2018 02:30 IST

मुंबई के इस दर्दनाक घटना के बीच 10 साल की एक बच्ची ने अपनी सूझबूझ से अपने परिवार तथा पड़ोसियों की जिंदगी बचा ली।

Open in App

मुंबई, 23 अगस्त: मुंबई के दादर इलाके में स्थित एक बहुमंजिला इमारत की 12वीं मंजिल पर 22 अगस्त को आग लगने की घटना में चार लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 21 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए देर रात को बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई के इस दर्दनाक घटना के बीच 10 साल की एक बच्ची ने अपनी सूझबूझ से अपने परिवार तथा पड़ोसियों की जिंदगी बचा ली। बच्ची ने इस संकट के वक्त अपनी होशयारी से धैर्य दिखाते हुए पढ़ाई के दौरान फायर फाइटिंग व फायर सेफ्टी की घरेलू तकनीक का इस्तेमाल कर कई जानें बचा ली। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस बच्ची का नाम जेन सदावर्ते है। जेन अपने परिवार और एक भाई के साथ मध्य मुंबई के परेल में बनी 17 मंजिला क्रिस्टल टावर इमारत की 16वीं मंजिल पर रहती है। डॉन बॉस्को स्कूल की छठी कक्षा की छात्रा जेन ने कक्षा तीन में एक स्कूल प्रोजेक्ट के दौरान ये सीखा था। सुरक्षा युक्तियों को याद किया और उनका इस्तेमाल किया जिससे उसका परिवार एवं पड़ोसी दमकल कर्मियों के आने तक सुरक्षित रह पाए। 

आग लगने के बाद बच्ची ने सभी लोगों को नहीं घबराने की सलाह दी और मुंह पर गीला रुमाल रख एयर प्यूरिफायर के पास ले गई। जिससे सभी लोग आसानी से सांस लेते रहे। बच्ची ने बताया, 'मैं सो रही थी और चीख पुकार सुनकर उठ गई। पहले लगा कि शायद गीजर में ब्लास्ट हुआ है। लेकिन पड़ोसियों के चीखने की आवाजें भी आने लगी तो मुझे लगा कि कुछ बहुत बुरा हुआ है।'

जेन ने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि सांस लेना मुश्किल हो गया था। खिड़की खोलते ही काले रंग का बड़ा सा गुबार आने लगा था। इसके बाद जेन ने घर में मौजूद कॉटन के कपड़ों को रूमाल की शक्ल में फाड़ा और उन्हें गीला कर लोगों को थमा दिया। जिसके बाद गीले कपड़े की मदद से लोगों को वही कार्बन वाली भरी हवाएं छन कर साफ हवा मिली, सांस लेने के लिए। इसके बाद जब स्थिति सामन्य हुई तो जेन और उसकी फैमली वाले नीचे उतरे। 

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी