लाइव न्यूज़ :

बिहार में फर्जी तरीके से 10 हजार लोगों ने किया पासपोर्ट बनवाने का प्रयास, पुलिस जांच के बाद रद्द किया गया आवेदन

By एस पी सिन्हा | Updated: September 15, 2025 16:50 IST

पुलिस वेरिफिकेशन में यह खुलासा हुआ था कि वे गलत दस्तावेज़ों के सहारे पासपोर्ट बनवाने की कोशिश कर रहे थे। जांच में सामने आया कि इनमें से 5 हजार आवेदन तत्काल पासपोर्ट के लिए थे। श्रमिकों ने फर्जी आधार नंबर, जन्म प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस आदि प्रस्तुत कर पासपोर्ट बनवाने की कोशिश की। 

Open in App

पटना: विदेशों मे रोजगार की लालसा लिए कई लोगों के द्वारा फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाने का प्रयास किए जाने का खुलासा हुआ है। मामला सामने आते ही पासपोर्ट कार्यालय के द्वारा बिहार में 10 हजार लोगों के पासपोर्ट आवेदन रद्द कर दिए गए। दरअसल, पुलिस वेरिफिकेशन में यह खुलासा हुआ था कि वे गलत दस्तावेज़ों के सहारे पासपोर्ट बनवाने की कोशिश कर रहे थे। जांच में सामने आया कि इनमें से 5 हजार आवेदन तत्काल पासपोर्ट के लिए थे। श्रमिकों ने फर्जी आधार नंबर, जन्म प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस आदि प्रस्तुत कर पासपोर्ट बनवाने की कोशिश की। 

बताया जाता है कि अधिकांश श्रमिक किसी जाली एजेंट के बहकावे में आकर यह जोखिम उठा बैठे। इन एजेंटों ने 20 से 50 हजार रुपये तक की ठगी की। हर साल बड़ी संख्या में बिहार के मजदूर अरब देशों में रोजगार के लिए जाते हैं। इस लालसा का फायदा उठाते हुए कई एजेंट फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट प्रक्रिया पूरी कराते हैं। जब पुलिस सत्यापन करती है, तो यह खेल फंस जाता है और श्रमिकों के विदेश जाने का सपना अधूरा रह जाता है।क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने श्रमिकों को चेतावनी जारी की है। 

निर्देशों में कहा गया है कि केवल मान्यता प्राप्त एजेंट से ही पासपोर्ट बनवाएँ और किसी भी तरह के जाली दस्तावेज़ या एजेंट के बहकावे में न आएँ। गलत कागजात से आवेदन करने पर भविष्य में कानूनी परेशानी और विदेश में समस्याएँ हो सकती हैं। फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाने वाले कई मजदूर विदेश में फंस जाते हैं, जिनके वीडियो और शिकायतें सोशल मीडिया पर भी सामने आती हैं। इस तरह न केवल उनका रोजगार जोखिम में पड़ता है, बल्कि उनका भविष्य भी अनिश्चित हो जाता है।

बिहार से विदेश रोजगार के लिए जाने वाले श्रमिकों को चाहिए कि वे केवल मान्यता प्राप्त एजेंट से ही पासपोर्ट बनवाएँ।फर्जी दस्तावेज या झूठे आधार नंबर का प्रयोग न करें।पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया में सभी कागजात सत्यापित और वैध हों। अधिकारियों का कहना है कि सख्त निगरानी और जागरूकता से ही इस समस्या पर काबू पाया जा सकता है।

टॅग्स :Bihar PolicePassport
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण