लाइव न्यूज़ :

भारत के खरबपति राजनेता, अकूत दौलत के मालिक हैं ये 10 जनता के सेवक

By भारती द्विवेदी | Updated: May 6, 2018 13:10 IST

कोई हजार करोड़ का मालिक है तो कोई 800 करोड़।

Open in App

नई दिल्ली, 6 मई: राजनीति का नाम लेते ही लोगों के दिमाग में पवार और पैसा आता है। भारतीय राजनीति में आपको दोनों तरह के नेता देखने को मिल जाएंगे। एक तरफ त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार जैसे नेता हैं, जिनके पास अपना घर तक नहीं हैं। वहीं दूसरी तरफ आपको ऐसे नेता भी मिल जाएंगे जो हजार करोड़ के मालिक हैं। तो आइए आज हम आपको संपत्ति के मामले में सौ करोड़ के क्लब में शामिल उन नेताओं का नाम बताते हैं।

जया बच्चन

इस लिस्ट में पहले नंबर पर राज्यसभा सदस्य और अभिनेत्री जया बच्चन हैं। हाल ही में राज्यसभा चुनाव में उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया था, जिसके मुताबिक जया और अमिताभ बच्चन के पास हजार करोड़ रुपए की संपत्ति हैं। 2012 से अब तक इनकी संपत्ति दोगुनी हुई है। साल 2012 में जहां इनके पास 500 करोड़ की संपत्ति थी वो 2018 में हजार करोड़ हो गई है।

अभिषेक सिंघवी

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कांग्रेस के नेता अभिषेक मनु सिंघवी हैं। फिलहाल ये राज्यसभा में पश्चिम बंगाल से सांसद है। अभिषेक देश के जाने-माने वकीलों में गिन जाते हैं। इनके पास 860 करोड़ की संपत्ति हैं।

जयदेव गाल्ला

तेलगु देशम पार्टी के नेता जयदेव गाल्ला इस लिस्ट में तीसरे सबसे धनी आदमी हैं। ये फिलहाल आंध्र प्रदेश के गुंटूर सीट से सांसद हैं। इसके साथ ही अमारा राजा समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। इन्होंने अपनी कुल संपत्ति 683 करोड़ रुपए बताई है।

जगमोहन रेड्डी

वीएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष वीएस जगमोहन रेड्डी, जिन्हें लोग जगन भी बुलाते हैं। फिलहाल ये आंध्र प्रदेश के कडपा से सांसद हैं। जगमोहन रेड्डी 416 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।

सावित्री जिंदल

सावित्री ओपी जिंदल ग्रुप की को फाउंडर और हरियाणा विधानसभा से कांग्रेस की विधायक हैं। जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड की चेयरपर्सन भी हैं। इनके पास 436 करोड़ रुपए की संपत्ति है। हाल ही में फोर्ब्स ने दुनिया भर के अमीरों की सूची में 176वां स्थान दिया था।

नवीन जिंदल 

नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद, इंडियन इंडस्ट्रियल और जिंदल स्टील ग्रुप के चेयरमैन हैं। कांग्रेस नेता के पास 308 करोड़ रुपए की संपत्ति है। 

अनिल एच लाड

अनिल एच लाड फिलहाल कर्नाटक से कांग्रेस के विधायक हैं। इससे पहले वो राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 289 करोड़ रुपए घोषित की है।

राजकुमार धूत

शिवसेना नेता राजकुमार धूत महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद हैं। इसके साथ ही वो विविध वीडियोकॉन ग्रुप ऑफ कंपनी के मालिक हैं। उन्होंने 280 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है।

ताकाम टैगर

अरुणाचल प्रदेश के नेता ताकाम टैगर, जिन्हें लोग प्यार से पारियों बुलाते हैं। फिलहाल वो अरुणाचल प्रदेश के पालीन विधानसभा से विधायक हैं। इनके पास 209 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

नामा नागेश्वर राव

तेलगु देशम पार्टी के नेता नामा नागेश्वर राव सोलहवीं लोकसभा के सदस्य हैं। राजनीति में आने से पहले ये इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी मधुकॉन प्रोजक्ट चलाते थे। ये 174 करोड़ रुपए के मालिका हैं।

टॅग्स :राजनीतिक किस्सेजया बच्चनअमिताभ बच्चनसमाजवादी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए