लाइव न्यूज़ :

इटावा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक 30 फीट गहरे गड्ढे में गिरा, 12 श्रद्धालुओं की मौत, करीब 40 घायल

By भाषा | Updated: April 10, 2021 21:26 IST

इटावा में कालिका देवी मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रक के पलटने से 12 लोगों की मौत की खबर है।

Open in App
ठळक मुद्देइटावा जिले में कालिका देवी मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रक पलटने से हुआ हादसाइटावा के बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी चकरनगर मार्ग पर शनिवार शाम चार बजे के करीब हुई घटनायूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में नेजा (झंडा) चढ़ाने कालिका देवी मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरे एक ट्रक के शनिवार शाम पलट जाने से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों सहित करीब 40 अन्य घायल हो गये। घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है।

इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि जिले के बढ़पुरा थाना क्षेत्र के उदी चकरनगर मार्ग पर शनिवार शाम चार बजे कसउवा मोड़ के निकट यह दुर्घटना हुई।

एसएसपी के मुताबिक पिनाहट वाह आगरा से महिलाओं एवं बच्चों समेत करीब 60 लोग इटावा जिला के कस्बा लखना स्थित कालिका देवी मंदिर नेजा (झंडा) चढ़ाने जा रहे थे, तभी कसउवा मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे 30 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य पूरी तेजी से करने और दुर्घटना में घायल लोगों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु होने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस भीषण सड़क हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट के मुताबिक मोदी ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ भीषण सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

इटावा सड़क हादसे में इनकी गई जान

प्राप्त जानकारी के अनुसार इटावा में हुए सड़क हादसे में ग्राम गढ़ा पचौली थाना बाह, आगरा निवासी जनवेद (50), रामदास (70), किशन लाल (75) और हाकिम (65) की, तथा गण आन का पुरा बाह, आगरा निवासी महेश (50) राजेंद्र (50), मनीष (35), लालू (42),बनवारी (50) के अलावा एक अन्य व्यक्ति की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं, अस्पताल में इलाज के दौरान आगरा के ही पिनाहट क्षेत्र के ढकिया निवासी गुलाब सिंह (45) और गढ़ा पिचौली निवासी बैजनाथ की 75 वर्षीय पत्नी की मौत हो गई।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटनाइटावानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप