लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः लद्दाख के खारदुंग ला में हुआ हिमस्खलन, 10 के मरने की आशंका

By भाषा | Updated: January 19, 2019 02:22 IST

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘10 नागरिकों को लेकर जा रहे दो ट्रक खारदुंगला दर्रे के पास सुबह सात बजे हिमस्खलन की चपेट में आ गए। यह 17,500 फीट की ऊंचाई पर उन सबसे ऊंची सड़कों में से एक है जहां वाहनों से जाया जा सकता है।’’ 

Open in App

जम्मू कश्मीर में लद्दाख के खारदुंग ला क्षेत्र में दो ट्रकों के शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से उसमें सवार 10 लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यहां कहा कि अब तक पांच शवों को बरामद कर लिया गया है जबकि बाकी बचे पांच लोगों की तलाश का काम जारी है हालांकि इनके बचने की उम्मीद भी बेहद कम है।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘10 नागरिकों को लेकर जा रहे दो ट्रक खारदुंगला दर्रे के पास सुबह सात बजे हिमस्खलन की चपेट में आ गए। यह 17,500 फीट की ऊंचाई पर उन सबसे ऊंची सड़कों में से एक है जहां वाहनों से जाया जा सकता है।’’ 

उन्होंने कहा कि खारदुंगला टॉप से करीब 800 मीटर दूर साउथ पुल्लू की तरफ यह ट्रक 20 फीट मलबे के नीचे दबे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि जैसे ही खारदुंगला टॉप पर सेना की पोस्ट को घटना के बारे में जानकारी मिली फायर एंड फ्यूरी कोर के सभी संसाधनों को सक्रिय कर दिया गया। फौरन ही मौके पर राहत और बचाव का काम शुरू किया गया।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सियाचिन आधार शिविर और नॉर्थ पुल्लू से भी उच्च प्रशिक्षित सेना के हिमस्खलन राहत दस्ते - एवलॉन्च पैंथर्स टीम्स- को भी हेलीकॉप्टर की मदद से मौके पर भेजा गया। फायर एंड फ्यूरी कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने घटना का हवाई दौरा कर राहत अभियान के लिये आवश्यक निर्देश जारी किये। 

राज्यपाल सत्यपाल मलिक, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील