लाइव न्यूज़ :

बिहार के अलग-अलग जिलों में वज्रपात की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 22, 2020 05:10 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अविलंब मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिये हैं।नीतीश कुमार ने लोगों से अपील की कि मौसम खराब होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग के सुझावों का अनुपालन करें।

पटना:  बिहार में वज्रपात की चपेट में आने से मंगलवार को 10 लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि वज्रपात से बांका जिले में चार, नालंदा में तीन, जमुई में दो और नवादा में एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने अविलंब मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें।

मौसम खराब होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें। उल्लेखनीय है कि रविवार को वज्रपात के कारण राज्य में 16 लोगों की मौत हो गयी थी।  

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील