लाइव न्यूज़ :

देशभर के 10 लाख बैंक कर्मचारी आज से हड़ताल पर, सैलरी में हो सकती है देरी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 30, 2018 09:06 IST

बैंक संघ ने 5 मई की बैठक में बैंक कर्मचारियों के वेतन में दो प्रतिशत वृद्धि की पेशकश की जिसे कर्मचारी यूनियनों ने अन्यायपूर्ण बताते हुये खारिज कर दिया। 

Open in App

नई दिल्ली, 30 मईः देशभर के करीब 10 लाख बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से बैंक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। वेतन संशोधन की अपनी मांगों पर जोर देने के लिये सार्वजनिक बैंक के कर्मचारियों ने बुधवार से दो दिन की हड़ताल करने का फैसला किया। बैंक कर्मचारी संघों के महासंघ यूएफबीयू ने 30 और 31 मई 2018 को दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी) ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा है कि मुख्य श्रमायुक्त के समक्ष वेतन संशोधन संबंधी मांगों को लेकर सुलह कराने के लिये बुलाई बैठक किसी नतीजे पर पहुंचने में असफल रही। इसे देखते हुये यूनाइटेड फोर आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) से जुड़ी सभी नौ बैंक यूनियनों ने हड़ताल के अपने आह्वान के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है। 

एआईबीओसी महासिचव डी. टी. फ्रांको ने कहा कि बैठक में यूएफबीयू के नेताओं ने अपनी मांगे रखीं जिसमें यह भी कहा गया कि मांगों पर कदम उठाने में पहले ही काफी देरी हो चुकी है। दो प्रतिशत की पेशकश ठीक नहीं है। इसके साथ ही बैंकों के सातवें-स्केल तक के अधिकारी के वेतनमानों को वेतन संशोधन बातचीत में शामिल करने की पहले से चली आ रही व्यवस्था जारी रखी जानी चाहिये।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को उनकी कठिन मेहनत के आधार पर वेतन मिलना चाहिए न कि बैंकों के मुनाफे के आधार पर दिया जाना चाहिये। बातचीत के दौरान यूएफबीयू के नेताओं ने बैंकों के परिचालन मुनाफे के आंकड़ों को सामने रखा और बताया कि यह दोगुना हुआ है। किस प्रकार प्रबंधन ने स्टाफ के खर्चों में कटौती की है और कारोबार किस प्रकार से दोगुना हुआ है। भारतीय बैंक संघ ने बातचीत में कोई नई पेशकश नहीं की लेकिन बातचीत जारी रखने का आश्वासन दिया। 

बैंक संघ ने 5 मई की बैठक में बैंक कर्मचारियों के वेतन में दो प्रतिशत वृद्धि की पेशकश की जिसे कर्मचारी यूनियनों ने अन्यायपूर्ण बताते हुये खारिज कर दिया। 

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के महासचिव सी. एच. वेंकटचलम ने कहा, ‘‘मुख्य श्रमायुक्त ने कर्मचारियों के मुद्दे का समर्थन किया और बैंक संघ से सकारात्मक रुख अपनाने को कहा है। बैंक संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि वह संशोधित पेशकश पर विचार करेंगे लेकिन उन्होंने यूएफबीयू से अपनी मांग बताने का आग्रह किया।’’ 

बैंक कर्मचारियों के राष्ट्रीय संगठन (एनओबीडब्ल्यू) के उपाध्यक्ष अश्वनी राणा ने कहा कि 21 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक , पुरानी पीढ़ी के बैंक और विदेशी बैंकों के 10 लाख कर्मचारी सभी दो दिन की प्रस्तावित हड़ताल में भाग लेंगे। बैंक कर्मचारी संघों के महासंघ यूएफबीयू ने 30 और 31 मई 2018 को दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

हड़ताल के आह्वान को देखते हुये स्टेट बैंक , पंजाब नेशनल बैंक , बैंक आफ बड़ौदा सहित सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक प्रबंधनों ने पहले ही अपने ग्राहकों को सूचित कर दिया है। उन्होंने कहा कि है यदि हड़ताल हुई तो बैंक के कामकाज पर असर पड़ सकता है।

PTI-Bhasha Inputs

टॅग्स :हड़तालबैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबारBank Holidays Next Week: बैंक जाने का है प्लान? पहले देख लें अगले हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, कहीं पछताना न पड़े

कारोबारSaturday Bank Holiday: क्या आज बंद रहेंगे सभी बैंक? जानिए 16 मई के लिए आरबीआई का आदेश

कारोबारBank Holidays Next Week: अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट, इन तारीखों को नहीं होगा काम

कारोबाररोहित जैन तीन साल के लिए नियुक्त हुए RBI के डिप्टी गवर्नर, टी. रबी शंकर की ली जगह

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार