लाइव न्यूज़ :

UP विधान परिषद चुनाव में सभी 13 प्रत्याशी चुने गए निर्विरोध 

By भाषा | Updated: April 19, 2018 17:41 IST

विधान परिषद सदस्य और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा भाजपा सरकार के मंत्रियों महेन्द्र सिंह और मोहसिन रजा समेत 13 सदस्यों का कार्यकाल आगामी पांच मई को समाप्त हो रहा है।

Open in App

लखनऊ, 19 अप्रैलः उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में राज्य के दो मंत्रियों समेत सभी 13 प्रत्याशियों का गुरुवार को निर्विरोध निर्वाचन हो गया। विधान परिषद चुनाव के निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार चौबे ने यहां बताया कि गुरुवार को नाम वापसी के आखिरी दिन तक किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया, लिहाजा सभी 13 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इसमें भाजपा के 10 उम्मीदवारों के अलावा सपा, बसपा और अपना दल (एस) के एक एक प्रत्याशी हैं। 

भाजपा की तरफ से ग्राम्य विकास मंत्री महेन्द्र सिंह और वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा के अलावा डॉक्टर सरोजिनी अग्रवाल, बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, जयवीर सिंह, विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया और अशोक धवन अब उच्च सदन के सदस्य होंगे। वहीं, अपना दल (सोनेलाल) के आशीष सिंह पटेल भी विधान परिषद सदस्य बन गये हैं।

सपा ने एक सीट पर अपने प्रान्तीय अध्यक्ष और मौजूदा विधान परिषद सदस्य नरेश उत्तम को चुना गया है। दूसरी तरफ, बसपा के भीमराव अम्बेडकर को चुना गया हैं। 

मालूम हो कि विधान परिषद सदस्य और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा भाजपा सरकार के मंत्रियों महेन्द्र सिंह और मोहसिन रजा समेत 13 सदस्यों का कार्यकाल आगामी पांच मई को समाप्त हो रहा है। जो 13 सीटें खाली हुई थीं, उनमें सात सपा की, दो-दो भाजपा और बसपा की और एक राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की थी। इनमें एक सीट पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी की भी थी, जो उनके सपा से बसपा में जाने के बाद रिक्त हुई थी।

प्रदेश की 100 सदस्यीय विधान परिषद में अब भाजपा के 21 सदस्य हो गये हैं। वहीं, सपा के 55, बसपा के आठ, कांग्रेस के दो, अपना दल का एक तथा 12 अन्य सदस्य हैं। एक सीट रिक्त है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बहुजन समाज पार्टी (बसपा)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप