लाइव न्यूज़ :

VIDEO: हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से 1 की मौत, 28 लापता; बचाव अभियान जारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 1, 2024 09:47 IST

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटनाओं के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कम से कम 28 लोग लापता हैं, जिसके बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने एक बड़ा खोज और बचाव अभियान चलाया है।

Open in App

शिमला: समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटनाओं के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कम से कम 28 लोग लापता हैं, जिसके बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने एक बड़ा खोज और बचाव अभियान चलाया है।

शिमला जिले के रामपुर के समेज खड्ड क्षेत्र में कल देर रात बादल फट गया, जिससे अचानक और भीषण बाढ़ आ गई। शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि घटना के बाद कुल 19 लोग लापता हो गए। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, पुलिस और होम गार्ड की टीमों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। कश्यप ने कहा, लापता लोगों का पता लगाने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

मंडी जिले के पधर उपमंडल के थलटूखोड़ में एक और बादल फटने की सूचना मिली है। मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा, एक शव बरामद कर लिया गया है और नौ लोग लापता बताए जा रहे हैं। भीषण बाढ़ के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिला प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को प्रभावित क्षेत्र में भेजा गया है।

इस बीच हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से डरावने दृश्य सामने आए हैं, जिसमें ब्यास नदी घाटियों और कस्बों से होकर बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशMandi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?