लाइव न्यूज़ :

5 नवम्बर का इतिहास: भारत ने अपना पहला मंगलयान अंतरिक्ष में रवाना किया, सद्दाम हुसैन को सुनाई गई थी मौत की सजा

By भाषा | Updated: November 5, 2019 06:46 IST

5 नवंबर का इतिहास: इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से अपने पीएसएलवी के माध्यम से मंगलयान प्रक्षेपित किया। इसके साथ ही अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने एक नया अध्याय लिख दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे5 नवंबर का इतिहास: भारत ने मंगल अभियान की आज के दिन की शुरूआत, सफल रहा था मंगलयान मिशनसद्दाम हुसैन को मानवता के खिलाफ अपराधों पर मौत की सजा सुनाई गई

देश के अंतरिक्ष विज्ञान इतिहास में पांच नवंबर का दिन एक खास उपलब्धि के साथ दर्ज है। भारत ने 5 नवंबर, 2013 को अपना पहला मंगलयान सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में रवाना किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से अपने पीएसएलवी के माध्यम से इसे प्रक्षेपित किया। इसके साथ ही अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने एक नया अध्याय लिख दिया।

इसके साथ ही भारत मंगल की कक्षा में पहुंचने वाला पहला एशियाई देश और पहले प्रयास में ही पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बना। सबसे कम लागत में तैयार यह अंतरिक्ष यान 24 सितंबर 2014 को मंगल की कक्षा में पहुंचा। भारत से पहले अमेरिका, रूस और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने मंगल की कक्षा में प्रवेश करने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। देश दुनिया के इतिहास में पांच नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1556 : पानीपत की दूसरी लड़ाई में बैरम खान की हार के बाद भारत में मुगल ताकत बहाल।

1914 : फ्रांस और ब्रिटेन ने तुर्की के खिलाफ युद्ध छेड़ा। इससे पहले विश्व युद्ध का दायरा बढ़ा।

1930 : सामाजिक आलोचक सिंक्लेयर लुइस ने साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार जीता। वह यह सम्मान हासिल करने वाले पहले अमेरिकी बने।

1940 : फ्रेंकलिन डी रूजवेल्ट अभूतपूर्व रूप से तीसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए।

1956 : मिस्र और इस्राइल की सेनाओं के बीच स्वेज नहर के आसपास संघर्ष के दौरान ब्रिटेन और फ्रांस की सेनाएं मिस्र पहुंचीं।

1994 : जार्ज फोरमैन ने माइकल मूर को हराकर 45 वर्ष की आयु में विश्व हेवीवेट चैंपियन का खिताब जीता।

2006 : सद्दाम हुसैन को मानवता के खिलाफ अपराधों पर मौत की सजा सुनाई गई।

2013 : भारत ने पहले मंगल अभियान की शुरूआत की। पहले ही प्रयास में देश का मंगलयान अपने मिशन में सफल हुआ।

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनसद्दाम हुसैन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

विश्वमादुरो और सद्दाम होने के लिए हिम्मत चाहिए!

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब