लाइव न्यूज़ :

Hannah Montana फेम Miley Cyrus पति Liam Hemsworth से हुईं अलग, आठ महीने में टूटी शादी

By मेघना वर्मा | Updated: August 11, 2019 11:42 IST

Miley Cyrus के अचानक शादी की खबर ने लोगों को अच्मभे में डाल दिया था वहीं अब आठ महीने बाद उनकी इस सप्रेशन की खबर से भी लोग हैरान हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देMiley Cyrus फेमस अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस हैं। उनका शो हैना मोनटेना को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

हॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर और एक्ट्रेस Miley Cyrus ने पति Liam Hemsworth के साथ अपने सेप्रेशन की खबर को कंफर्म कर दिया है। पीपल डॉट कॉम की खबर के अनुसार Cyrus और Hemsworth का नाम पिछले कई सालों से एक-दूसरे से जोड़ा जा रहा था। वहीं साल 2018 के दिसम्बर में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। 

वेबसाइट की मानें तो Cyrus के बेहद करीबी ने बताया कि, 'दोनों स्टार्स ने म्युचली अलग होने का फैसला लिया है। उनके घरवालों और जानने वालों का भी यही कहना है कि दोनों को अपने करियर और अपने ऊपर ध्यना देना चाहिए। दोनों अभी भी अपनी म्युचल चीजों जैसे पेट्स और एनिमल्स को शेयर कर रहे हैं। प्लीज उनके सेप्रेशन और प्राइवेसी की रिस्पोक्ट करें।'

शनिवार से ही Miley Cyrus और Liam Hemsworth के बीच अलग होने की खबरें आ रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। जिसके बाद कयास लगाया जा रहा था कि वो अपने पति से अलग हो गई हैं। इस फोटो के साथ Miley Cyrus ने कैप्शन में लिखा, Mute me if you don’t want SPAMMED'

वहीं इस साल जून के महीने में इस बात की खबर भी सामने आई थी कि दोनों के रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे। वहीं एक मैग्जीन ने उनके बीच ब्रेकअप की खबरें भी चला दी थी। जिसके बाद Cyrus ने इसे गलत बताया था। 

बता दें Miley Cyrus फेमस अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस हैं। उनका शो हैना मोनटेना को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इसी शो से कितने ही लोगों की बचपन की यादें जुड़ी हुई हैं। Miley Cyrus के अचानक शादी की खबर ने लोगों को अच्मभे में डाल दिया था वहीं अब आठ महीने बाद उनकी इस सप्रेशन की खबर से भी लोग हैरान हैं। 

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बॉलीवुड चुस्कीNicole Kidman and Keith Urban: 25 जून 2006 को शादी और 29 सितंबर 2025 को अलग?, निकोल किडमैन-कीथ अर्बन की राह जुदा!

बॉलीवुड चुस्कीएमी अवॉर्ड्सः ‘द स्टूडियो’ ने तोड़ा रिकॉर्ड, अपने नाम किए 12 पुरस्कार, देखिए पूरी विजेताओं की सूची, ‘द बियर’ का 11 पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड तोड़ा

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन 

बिदेशी सिनेमाAvatar 3 trailer: जेम्स कैमरून की साइंस-फिक्शन फिल्म 'अवतार 3' का ट्रेलर आउट, कैसे और कहां देखें फिल्म का ट्रेलर

बिदेशी सिनेमानए सुपरमैन पर फिदा जेन-जी और नाक-भौं सिकोड़ती पुरानी पीढ़ी

बिदेशी सिनेमाForbes 2024: ड्वेन जॉनसन पांचवीं बार सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता बने, फीस जानकर उड़ जाएंगे होश