लाइव न्यूज़ :

'टार्जन' की भूमिका निभाने वाले अभिनेता जो लारा का विमान हादसे में निधन, पत्नी की भी मौत

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 31, 2021 10:45 IST

टार्जन स्टार जो लारा का एक विमान हादसे में निधन हो गया। उनके साथ उनकी पत्नी ग्वेन लारा भी विमान में सवार थीं । दोनों ने 2018 में शादी की थी ।

Open in App
ठळक मुद्देटार्जन फेम जो लारा का विमान हादसे में निधन, स्थानीय समय के अनुसार शनिवार को हुआ हादसाइस विमान में उनकी पत्नी और कुछ यात्री भी सवार थे फिलहाल अधिकारियों ने किसी भी व्यक्ति के जीवित मिलने की बात नहीं कही है

वाशिंगटन: साल 1996 में आई 'टार्जन : द एपिक एडवेंचर्स' के स्टार जो लारा का शनिवार को एक विमान हादसे में निधन हो गया । स्थानीय अधिकारियों के अनुसार लारा का विमान झील में गिरने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया । वह 58 वर्ष के थे । 

लारा के साथ विमान में उनकी पत्नी और लेखक ग्वेन लारा सहित अन्य पांच लोगों की भी मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि दुघर्टना में कोई जीवित नहीं बचा है ।  

रदरफोर्ड काउंटी फायर रेस्कयू कैप्टन जॉन इंगल ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हमारे प्रयास के बावजूद हमें अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है । हम इस समय जीवित पीड़ितों की तलाश कर रहे हैं । 

पाम बीच हवाई अड्डे जा रहा था विमान 

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि छोटा विमान सेसना c501 टेन्नेन के स्मिर्ना के पास पर्सी प्रीस्ट लेक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया । विमान फ्लोरिडा के पाम बीच अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की ओर जा रहा था । 

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के सैन डिएगो में 2 अक्टूबर 1962 को जन्मे लारा को 1989 में सीबीएस टेलीविजन फिल्म 'टार्जन इन मैनहट्टन' और इसकी लगातार स्पीन-ऑफ श्रृंखला , 'टार्जन : द एपिक एडवेंचर्स ' में टार्जन जैसे शानदार चरित्र को निभाने के लिए जाना जाता है ।

1996 से 1997 तक लारा ने अन्य एक्शन फिल्में भी की , जिसमें अमेरिकन साइबोर्ग : स्टील वॉरियर (1993), स्टील फ्रंटियर (1995), वॉरहेड (1996), आर्मस्ट्रांग (1998) और डूम्सडेयर (2000) शामिल है । साल 2009 में उन्होंने  अपना एक म्यूजिक एलबम भी रिलीज किया था । 2018 में उन्होंने ग्वेन लारा से शादी की थी । उन्हें टीवी शो बेवॉच और कोनान में भी देखा गया था । आखिरी बार उन्हें 2018 में आई फिल्म 'समर ऑफ 67' में देखा गया था ।  दोनों ब्रेंटवुड टेन में रहते थे ।

टॅग्स :अमेरिकाविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन