लाइव न्यूज़ :

Oscar 2022: जेडा पिंकेट स्मिथ ने विल स्मिथ के थप्पड़कांड के बाद तोड़ी चुप्पी, पोस्ट शेयर कर रखी अपने मन की बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 30, 2022 10:14 IST

एलोपेसिया एरीटा नाम की बीमारी से जूझ रहीं विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ ने ऑस्कर 2022 में पति के थप्पड़कांड के बाद चुप्पी तोड़ी है। जेडा ने इस थप्पड़कांड के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जोकि फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देक्रिस रॉक ने कहा था कि अब जेडा जीआई जेन 2 का इंतजार नहीं कर सकती हैं।विल स्मिथ को रॉक की ये बात पसंद नहीं आई थी, जिसके बाद उन्होंने स्टेज पर जाकर रॉक को थप्पड़ मार दिया था। हालांकि बाद में विल स्मिथ ने क्रिस रॉक से माफी भी मांगी।

लॉस एंजिलिसः इस साल ऑस्कर अवॉर्ड गोल्डन ट्रॉफी या ग्लैमरस सितारों की वजह से नहीं बल्कि विल स्मिथ द्वारा क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने वाली घटना को लेकर चर्चा में है। बता दें कि रॉक को स्मिथ ने अपनी पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ, जिन्हें एलोपेशिया (गंजापन/खालित्य) की बीमारी है, का मजाक उड़ाने को लेकर थप्पड़ मारा था। वहीं, अब जेडा ने इस थप्पड़कांड के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जोकि फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जेडा पिंकेट स्मिथ ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "ये हीलिंग का मौसम है और इसलिए ही मैं यहां हूं।" वहीं, जेडा के इस पोस्ट को ऑस्कर में हुए थप्पड़कांड से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, जेडा ने इससे पहले अपने ऑस्कर के लुक की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किए थे। मगर उन्होंने पति विल स्मिथ द्वारा क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने वाली घटना पर कोई बयान नहीं दिया था। गौरतलब है कि अवॉर्ड नाइट के दौरान कॉमेडियन क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी के मुंडा सिर का मजाक बनाया था।

साल 1997 में आई डेमी मूर की फिल्म जीआई जेन का जिक्र करते हुए क्रिस रॉक ने कहा था कि अब जेडा जीआई जेन 2 का इंतजार नहीं कर सकती हैं। वहीं, विल स्मिथ को रॉक की ये बात पसंद नहीं आई थी, जिसके बाद उन्होंने स्टेज पर जाकर रॉक को थप्पड़ मार दिया था। हालांकि बाद में विल स्मिथ ने क्रिस रॉक से माफी भी मांगी। बताते चलें कि जेडा पिंकेट स्मिथ जिस एलोपेसिया एरीटा नाम की बीमारी से ग्रसित हैं वो एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। इस बीमारी में जगह-जगह से सिर से बाल कम होने लगते हैं। 

टॅग्स :ऑस्कर अवार्डHollywoodहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन