लाइव न्यूज़ :

फैन्स के लिए खुशखबरी, इस वेलेंटाइन डे किम कर्दशियां आपको भी भिजवा सकती हैं तोहफा

By IANS | Updated: February 3, 2018 14:48 IST

रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दशियां इस वेलेंटाइन अपने सभी प्यार करने वालों के साथ ही सभी नफरत करने वालों के लिए भी प्यार फैला रही हैं।

Open in App

हॉलीवुड रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दशियां इस वेलेंटाइन अपने सभी प्यार करने वालों के साथ ही सभी नफरत करने वालों के लिए भी प्यार फैला रही हैं। वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम' के मुताबिक, किम (37) ने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए अपने प्रशंसकों को बताया कि उन्होंने अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ ही दुश्मनों के लिए भी अपना नया 'किमोजी हॉर्ट्स केकेडब्ल्यू फ्रेगरेंसेज' परफ्यूम भेजने का फैसला किया है। 

किम ने प्राप्तकताओं के नामों के साथ रंगीन पोस्ट-इट नोट दिखाते हुए कहा, "मैं अपने प्रेस बॉक्स के लिए यह सूची लिख रही हूं। मैंने फैसला किया है कि इस वेलेंटाइन्स डे पर हर कोई एक वेलेंटाइन का हकदार है, तो मैं उन्हें अपने चाहने वालों, नफरत करने वालों, हर किसी को भेजने जा रही हूं क्योंकि आखिरकार यह वेलेंटाइन है।"

नीले रंग के नोट पर लिखे नामों में उनके भाई रॉब कर्दशियां की पूर्व मंगेतर ब्लैक चाइना, बेट्टे मिडलर के साथ ही क्लोई मोरेट्ज और पियर्स मोर्गन का नाम भी शामिल है, दोनों ने 2016 में नग्न सेल्फी के लिए किम की आलोचना की थी। इसके अलावा गायिका पिंक, सारा मिशले गेलर, वेंडी विलियम्स के नाम भी शामिल हैं। 

जबकि, गुलाबी और बैंगनी रंग के नोट पर किम की बहनों, मां क्रिस जेनर, दोस्तों क्रिसी टेगन, मारिया कैरे, चेर व कार्डी बी, अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस, पेरिस हिल्टन और लिंडसे लोहान के नाम हैं। 

टॅग्स :किम कार्दशियांहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन